फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैनाल से बच्ची का शव निकाला

Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली हाईवे पर रविवार को कार के आगरा कैनाल में गिरने पर बह गई पांच वर्षीय बालिका का शव सोमवार को मिल गया। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गुड़गांव (हरियाणा) के झाडसा में सेक्टर-39 निवासी हितेंद्र मुंजाल, पुत्र लवीश, पत्नी विमला, पुत्री डौली (5), माता प्रेमलता के साथ कार से जा रहे थे। हाईवे पर कोसी रेस्टोरेंट के समीप यूटर्न पर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में हितेंद्र, उनकी मां प्रेमलता और पुत्र लवीश की मौके पर ही मौत हो गई। हरेंद्र की पत्नी विमला का गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उनकी बेटी डौली लापता थी।
पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहकर कैनाल का पानी बंद कराया। इसके बाद कम पानी में गोताखोरों की मदद से बालिका की खोज की गई। सोमवार की सुबह 7 बजे बालिका डौली का शव कैनाल में रेलवे पुल के समीप मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें