फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब कांड: चकमा दे रहा दूसरा आरोपी

Wed, 11 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा । थाना गोविंद नगर क्षेत्र में महिला पर तेजाब डालकर भागे आरोपी ज्ञानी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। लेकिन अब तक ज्ञानी उन्हें चकमा देता रहा है।
विज्ञापन

रविवार शाम कृष्णानगर चौकी क्षेत्र की लक्ष्मीनगर इलाके की रहने वाली महिला मीरा देवी पर तेजाब फेंक दिया गया था। मामले में बबलू शर्मा ने तीन लोगों को नामजद करने के बाद पुलिस ने अधिवक्ता उमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उमेश को उसी दिन अंतरिम जमानत मिल गई। अब दूसरे प्रमुख आरोपी ज्ञानी को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। सीओ सिटी अनिल यादव के नेतृत्व में बनी पुलिस की गोविंद नगर व कृष्णानगर चौकी की टीमें ज्ञानी के मूल गांव बाटी व उसकी रिश्तेदारियों व मित्रों के यहां दबिश दे रही है। वहीं तेजाब पीड़िता का आगरा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें