मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार की रात हुए एसिड अटैक के आरोपी अधिवक्ता उमेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार की रात आठ बजे थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गर्तेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहीं लक्ष्मीनगर कृष्णानगर निवासी मीरा देवी पत्नी बबलू के ऊपर तेजाब डाल दिया गया था। मामले में बबलू ने अपने पड़ोसी उमेश चौधरी, ज्ञानी और हाकिम सिंह को नामजद किया था।
मामले में सीओ सिटी अनिल यादव की ओर से गठित थाना गोविंद नगर और कृष्णानगर पुलिस की टीमों ने दबिश दी। उमेश चौधरी को लक्ष्मीनगर इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस ने उमेश चौधरी का दोपहर को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उमेश को अंतरिम जमानत दे दी।
ज्ञानी को पकड़ने के लिए दबिश
मथुरा। मामले में नामजद ज्ञानी के लक्ष्मीनगर स्थित आवास पर दबिश दी गई। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद उसके गांव जैंत चौकी क्षेत्र के बाटी गांव में दबिश दी गई। वहां भी वह नहीं मिला।