मथुरा। सौंख रोड पर गुरुवार रात गश्त दे रही कृष्णा नगर पुलिस के टोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर चार बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से बाइक, तमंचा और स्कूटी बरामद हुई है।
गुरुवार रात 10:30 बजे कृष्णानगर चौकी प्रभारी केपी सिंह हमराह संग सौंख रोड पर गश्त कर रहे थे। भूरा इंडियन ऑयल मिल के निकट दुपहिया वाहनों के साथ खड़े छह युवकों को पुलिस ने टोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चार युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए युवक आशू उर्फ आश मोहम्मद कोसीकलां, हरेंद्र पुत्र चोब सिंह गांव जाबरा थाना मांट, अजीत पुत्र सुरेश गांव मेघपुर थाना फरह और अनिल पुत्र मुंशी लाल रांची बांगर रिफाइनरी हैं। उनके कब्जे से चोरी की बाइक, स्कूटी व तीन तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं।