मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधन के छात्रों के लिए जूनियर छात्रों ने फेयरवेल पार्टी ‘अलोहा’ और ‘एडियोस’ का आयोजन किया। यहां विद्यार्थियों ने अपने कालेज लाइफ के अनुभव बांटे और नए सफर की शुरुआत के अपने शिक्षकों से आशीर्वाद और प्रेरणा ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के उपकुलपति एवं प्रबंधन विभाग के निदेशक प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. सोमेश धमीजा आदि ने मां सरस्वती और गणेशीलाल अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। जूनियर छात्रों ने कई मनोरंजक गीत, नृत्य व अन्य भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए नाट्य प्रस्तुति भी दी।
इसमें एमबीए के छात्रों में मिस्टर एंड मिस फेयरवेल गोविंद सिंह वालिया और रीतिका दीक्षित रहे। बीबीए के छात्रों में मिस्टर फेयरवेल प्रतीक अग्रवाल व मिस फेयरवेल अनमोल कपूर रहीं। इस अवसर पर छात्रों ने एक स्वर से कहा कि जीएलए ने हमें समुचित अनुशासन में रहना सिखाया। यह सफलता की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम के दौरान विवि के उपकुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल ने छात्रों की हौसलाअफजाई करते हुए उनके स्वर्णिम व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रो. सोमेश धमीजा ने छात्रों को नेक इंसान बनने की सलाह दी और शिक्षा को व्यवहारिक स्तर पर अमल करने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके विद्यार्थी जीवन व उससे सबंधित मूवी दिखाई गई, इसे देखकर उनकी यादें तरोताजा हो गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में वंशज, शुभम, ओशिन, निशांत, प्रभात, चंद्रिका, संदीप, दिव्यांक, रंगोली, अंकुर, पवन का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर डा. विकास त्रिपाठी, अमित अग्रवाल, सत्येंद्र यादव, सीमांत यादव, योगेश, अवनीश शर्मा आदि थे।