फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपाली बनीं मिस तो मृदुल मिस्टर फेयरवेल

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्रों ने सीनियर्स छात्रों ‘एहसास-ए-अलविदा’ के साथ विदा दी। इस दौरान छात्रों ने गेम्स खेलकर और डांस कर जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. एएस जलाल, डा. मानस मिश्रा, डा. आशीष शर्मा, दिवाकर भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्रा भावना कौशिक, भूमिका पाठक ने सीनियर्स के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। मिस फेयरवेल दीपाली सिंह पनवार एवं मिस्टर फेयरवेल मृदुल दीक्षित को चुना गया। छात्रों ने डांस, शायरी एवं मनोरंजक गेम्स पासिंग-द-पास, फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व, अंताक्षरी का आनंद उठाते हुए समारोह को और यादगार बनाया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह जलाल ने विद्यार्थियों को जीवन में चुनौतियों को स्वीकारते हुए उन पर विजय पाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफल जीवन वही होता है जो नैतिक और सामाजिक मूल्यों का सही अनुसरण करने से पनपता है। विदाई समारोह में केक काटा गया और इसके बाद रात्रि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सोनल, आमिर, शिवम, छाया, राधा, प्रेरणा, पारुल, शुभम, नीलम, तृप्ति एवं निकिता का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षक प्रो. चारुल भटनागर, मनोज कुमार, फैजुल हसन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें