फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे बेहोश मिले आगरा के सर्जन

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/रिफाइनरी। आगरा से अपने मित्र चिकित्सक से मिलने की बात कहकर मथुरा को निकले आगरा निवासी ऑर्थोपेडिक सर्जन हेमंत चाहर फरह में हाईवे किनारे घायलावस्था में बेहोश मिले। उनके सिर में गंभीर चोटें हैं और पर्स व हेलमेट गायब है।
विज्ञापन

मूल रूप से आगरा के थाना किरावली के गांव गढ़ी जिंदपुरा निवासी हेमंत चाहर ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। वे आगरा के थाना ताजगंज के टेढ़ी बगिया इलाके की कालिंदी विहार कॉलोनी में रहते हैं और रामबाग स्थित र्साइं हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। इसके अलावा वे विभिन्न अस्पताल में ऑन कॉल मरीजों का इलाज करने जाते हैं। इसी सिलसिले में वे मथुरा में अपने चिकित्सक मित्र से मिलने जाने की कहकर आगरा से बाइक से शुक्रवार शाम निकले थे। शनिवार सुबह वे थाना फरह क्षेत्र में हाईवे किनारे टोल प्लाजा व फरह रेलवे पुल के पास बेहोशी की हालत में मिले। उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी थी और हेल्मेट व पर्स गायब थे। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से बोल नहीं पा रहे थे।
तड़के राह गुजरते लोगों ने देखा तो 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें अग्रवाल लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना कैसे हुई बेहोशी के चलते वे बता नहीं पा रहे हैं। सूचना पर परिवारीजन मथुरा आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें