मथुरा। रतनलाल फूलकटोरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रांगण में बालिकाओं के सुमधुर संगीत के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बेटी की पुकार कार्यक्रम ने लोगों के दिलों को छू लिया। इस अवसर पर जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बालिकाआें के कलात्मक सृजन की प्रतिभा का प्रदर्शन हस्त कला प्रदर्शन के माध्यम से किया गया। इस प्रदर्शनी को पेंटिंग, हैंडीक्राफ्ट, टैक्सटाइल आदि चार वर्गों में लगाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सीजेएम तृप्ता चौधरी ने किया। कार्यक्रम का श्रीगणेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा मानव संसाधन विकास मंत्रालय आरपी सिसौदिया, विशिष्ट अतिथि सीजेएम ओमवीर चौधरी ने किया।
कार्ष्णि गुरु ने दसवी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा निहारिका उपाध्याय, चेतना शर्मा, रूबी शर्मा, टिवकंल अग्रवाल, अक्क्षाली गौड़ के साथ उनका मार्गदर्शन करने वाली डा. लक्ष्मी शर्मा, रजनी गुप्ता, कंवलजीत कौर आदि को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाआें ने सत्यभामा की प्रस्तुति दी। जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल को श्रीराधाकृष्ण का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दिया। संचालन आचार्य डा. लक्ष्मी शर्मा एवं आशा उपाध्याय के निर्देशन में आंचल सक्सेना व मिताली सारस्वत ने किया। इस अवसर पर संरक्षक ब्रजकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोशनलाल अग्रवाल, कीर्ति कुमारी, राधा बिहारी गोस्वामी, अशोक टेंटीवाल, प्रधानायार्य डा. नीता सिंह, डा अजय शर्मा अंजू सूद, रमा चतुर्वेदी, रेखा माहेश्वरी, शिशुपाल, तेजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।