फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए में मोबाइल एप्स पर कार्यशाला

Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में ‘वनडे वर्कशॉप ऑन मोबाइल एप्लीकेशन’ का आयोजन कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के मथुरा चैप्टर के तत्वावधान में किया गया। शुभारंभ निदेशक प्रो. कृष्णकांत, अनूप गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. अनूप गुप्ता ने कहा कि जिस तरह मां सरस्वती के चार हाथ हैं और उनके एक हाथ में पुस्तक है। इससे यह प्रतीत होता है कि हमें शिक्षा का 25 प्रतिशत पुस्तकों से ज्ञान मिलता है और बाकी का 75 प्रतिशत ज्ञान व्यवहारिक कार्यों एवं प्रयोगों से प्राप्त होता है।
इस अवसर पर सीएसआई के वाइस चेयरमैन डा. दिलीप शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के माध्यम से सभी देश के संस्थानों के छात्रों व शिक्षकों को समय-समय पर कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में हो रही उपलब्धियों से अवगत कराया जाता है। छात्रों ने मोबाइल एप्लीकेशन डवलपमेंट में महारथ हासिल की है। प्रो. आशीष शर्मा ने कहा कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों के ज्ञान को आगरा-अलीगढ़-मथुरा क्षेत्र के अन्य छात्रों तक पहुंचाना है। कार्यशाला में एमसीए के छात्र पुष्पेंद्र सिंह, रजत चौधरी, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार ने मोबाइल एप्लीकेशन निर्माण करने के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर को संचालित करके बताया।
विज्ञापन

कार्यशाला में आगरा-अलीगढ़ मथुरा क्षेत्र के 14 संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विनय कुमार देवलिया, दिवाकर भारद्वाज, मानस मिश्रा, अनंतराम, नितिन त्यागी, शशि, शेखर, रोहित अग्रवाल, दीपक मंगल, नीरज गुप्ता, राकेश गालव, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, अनुपम यादव, इला सिंह, फैजुल हसन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें