फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से राहत पर ठंड ने कंपाए हाड़

Wed, 25 Dec 2013 05:41 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ठंड की मार रविवार को और करारी हो गई। सुबह कोहरे से जरूर राहत रही लेकिन ठंड से जनजीवन कंपकंपा उठा। छुट्टी के दिन लोगों ने घर में ही चाय की चुस्कियाें संग पकौड़ियों का स्वाद लिया।
विज्ञापन

शनिवार को घने कोहरे के बाद रविवार की सुबह कोहरे से किसी हद तक राहत रही। हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई लेकिन आसमान में सूर्य नारायण बादलों की ओट में रहे। ठंडी हवाओं के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि रविवार को पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। केंद्र पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री तथा न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गड़बड़ाया ट्रेनों का संचालन
मथुरा। कोहरे और ठंड के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। शताब्दी से लेकर पैसेंजर तक सभी ट्रेन घंटों की देरी से चलीं। इसमें छत्तीसगढ़, पंजाब मेल, स्वर्ण जयंती, ताज एक्सप्रसेस, कन्या कुमारी एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का भी हाल बेहाल रहा। ये ट्रेनें डेढ़ से लेकर सात घंटे तक देरी से चली हैं। इससे ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर खडे़ यात्रियों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


‘आप’ ने बांटे कंबल
मथुरा। कड़ाके की सर्दी में कराहते लोगों को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंबल बांटे। कंबल वितरण का शुभारंभ दिल्ली से आए पर्यवेक्षक पुनीत कुमार, जिला संयोजक डा.ललित मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर अजय गौतम, कुमुद, प्रदीप चतुर्वेदी, दीपक सैनी, त्रिलोक चंद्र, मृणाल मिश्रा, रवि सारस्वत, लोकेश गौतम, जय प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें