फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी कामधेनु डेयरी के लिए लगी लाइन

Tue, 17 Dec 2013 05:40 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में दो मिनी कामधेनु डेयरी के लिए आवेदकों की लाइन लग गई है। इस योजना के लिए अब तक 50 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। योजना में डेयरी संचालक को पांच साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन ने मथुरा में 50 दुधारू पशुओं की मिनी कामधेनु डेयरी की योजना में दो यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है। इस योजना के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसमें 50 से ज्यादा आवेदन आए हैं। अब शासन ने आवेदन तिथि में और इजाफा कर दिया है। इसे बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दिया गया है। हालांकि इस योजना में बैंक ऋण की व्यवस्था आवेदक को खुद करनी होगी। विभाग इस योजना में चयन के बाद ऋण पर ब्याज की राशि सीधे बैंक को देगा।

मिनी कामधेनु डेयरी योजना
कामधेनु डेयरी की लागत का 25 प्रतिशत लाभार्थी को मार्जिन मनी के रूप में खुद लगाना होगा। जबकि 75 प्रतिशत का ऋण बैंक द्वारा दिया जाएगा, जिसकी ब्याज प्रतिपूर्ति पांच वर्षों तक विभाग द्वारा बैंक को की जाएगी। लाभार्थी के पास शेड बनाने की भूमि के अतिरिक्त कम से कम एक एकड़ भूमि होनी आवश्यक है। 50 दुधारू पशु की एक यूनिट स्थापित करने में 52.35 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें