फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में वृद्धा का गला घोंटा

Sun, 15 Dec 2013 05:40 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव विट्ठल नगर में पट्टे पर मिले प्लाट पर कब्जा करने के लिए एक वृद्धा का गला घोंट दिया गया। वृद्धा शुक्रवार शाम जंगल की ओर गई थी, सुबह खेतों में उसका शव मिला।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव विट्ठल नगर निवासी हरनारायण को वर्ष 2001 में गांव में पट्टे पर 60 वर्ग गज का प्लाट दिया गया था। हरनारायण के भतीजे मेघश्याम, भगवान सिंह 2011 से उस प्लाट को अपना बताने लगे। इसे लेकर कई बार मारपीट भी हुई। हरनारायण इस मामले को कोर्ट में ले गए, तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। शुक्रवार शाम हरनारायण की पत्नी सुमित्रा (70) शाम करीब 7:30 बजे जंगल गई थीं लेकिन घर नहीं लौटीं। रातभर सुमित्रा की खोजबीन की गई, शनिवार सुबह गांव से बाहर उनका शव पड़ा मिला।
सूचना पर मगोर्रा पुलिस व सीओ सदर अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। सुमित्रा के सिर, चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में सुमित्रा के पुत्र बनवारीलाल ने मेघश्याम, भगवान सिंह, मोहन सिंह तथा बाबूलाल के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट मगोर्रा थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें