फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर में फूट-फूटकर रोए सभासद

Fri, 13 Dec 2013 05:40 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस और बदमाशों की जुगलबंदी के दबाव में सिर पर खुद ही जूता मारने वाले सभासद अगवा होने के बाद जब एसएसपी दफ्तर में पहुंचे तो फूट-फूटकर रोए। दहशत से थर-थर कांपते सभासद एसएसपी गुलाब सिंह के सामने हाथ जोड़कर रोते रहे।
विज्ञापन

सभासद ने जो आपबीती सुनाई उससे भयमुक्त समाज का सपना ही बिखर गया।
सभासद महेंद्र पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे थे इसके पीछे की कहानी बिलखते सभासद ने एसएसपी गुलाब सिंह को सुनाई। महेंद्र ने बताया कि अपने ही सिर पर जूते मारने को मजबूर करने वालों ने ही मामले को दबाने के लिए उनका अपहरण कर लिया था। दिनभर इधर-उधर ले जाने के बाद उन्हें मामला दर्ज न कराने के लिए हत्या की धमकी दी गई। सभासद ने 20 मिनट तक एसएसपी गुलाब सिंह से अकेले में बात की और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ सपा नेता ठाकुर किशोर सिंह, नीटू चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने न्याय की गुजारिश की।
----------------
दरोगा ने रिवाल्वर निकालकर धमकाया था...
- असली कसूरवार पर अब तक एफआईआर नहीं
मथुरा। बिहारीजी चौकी के भीतर दरोगा ने जब कुछ दबंग सपा नेताओं के समर्थन में रिवाल्वर निकालकर धमकाया तो बेबस सभासद महेंद्र गिनती गिनते हुए अपने सिर पर जूते मारने लगे। दरोगा छोटेलाल यादव की करतूत की जानकारी एसएसपी गुलाब सिंह को पीड़ित सभासद ने लिखित रूप से दी है। फिलहाल कसूरवार दरोगा ही पहली एफआईआर का वादी बन बैठा है जबकि उसी ने सभासद को घर से बुलाया था और उसकी चौकी में उसी के सामने यह पूरा घटनाक्रम हुआ। महेंद्र के अनुसार सात दिसंबर की रात्रि बांके बिहारी चौकी प्रभारी छोटेलाल यादव ही उसके घर गए और उठाकर ले आए। चौकी में पहले से चार लोग बैठे थे। इसके बात 26 जूते खुद ही मारने की सजा सुनाई गई। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह और नेता नीटू चौधरी ने कहा है कि दरोगा छोटेलाल के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
महेंद्र के आरोप
- दरोगा छोटेलाल ने कहा, जैसा कहा जा रहा है करो नहीं तो गोली मार देंगे।
- वृंदावन निवासी सुजीत वार्ष्णेय, रामबाबू, पवन यादव, नीरज शर्मा, बंटी गुप्ता पांच लाख रुपये मांगते थे।
- सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा और मंत्री देवेंद्र गुप्ता से शिकायत करने के कारण सबक सिखाने की धमकी दी गई।
- इसके बाद रात्रि को दो बजे उसे चौकी से छोड़ा गया।
-----------------------
कुछ नहीं सूझ रहा महेंद्र को...
पल में रोना, पल में हंसना..। यही हाल महेंद्र सभासद का है। वह दहशत में हैं। बात बात पर रोने लगते हैं। खाकी से उनका भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें