फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो के शंखनाद में जुड़े हजारों स्वर

Fri, 22 Nov 2013 05:39 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नरेंद्र मोदी की आगरा में हुई शंखनाद रैली में मथुरा से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। पार्टी की ओर से उपलब्ध वाहनों के अलावा निजी वाहनों से भी कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों ने मथुरा से करीब 40 हजार लोगों को ले जाने का दावा किया तो खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 13 हजार लोग जनपद से रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

आगरा में गुरुवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बहुप्रतीक्षित शंखनाद रैली के लिए मथुरा जनपद से भाजपा संगठन ने 265 बसों का इंतजाम किया था। इसके अलावा, 550 मैजिक, 125 ट्रैक्टर और 80 से अधिक अन्य निजी वाहन भी शहर के विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ताओं को ले गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने जनपद से करीब 40 हजार से अधिक समर्थकों को ले जाने का दावा किया। उन्होंने बताया कि भीड़ इस कदर रही कि पार्टी की ओर से बनवाए गए खाने के पैकेट एवं अन्य इंतजाम कम पड़ गए। इधर भाजपा की रैली और कार्यकर्ताओं के आवागमन पर कीठम से खुफिया विभाग ने नजर रखी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में करीब 13 हजार कार्यकर्ताओं के आगरा जाने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


कम पड़ गए खाने के पैकेट
मथुरा। रैली में भीड़ इस कदर रही कि खाने के पैकेट कम पड़ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल के मुताबिक करीब 20 हजार पैकेट बांटे गए लेकिन कम पड़ गए। देरी से पहुंचे नौहझील, नंदगांव और कोसी के कार्यकर्ताओं को खाना नहीं मिल सका।

पूरी रात रहे सक्रिय
मथुरा। मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ ले जाने के लिए पिछले एक माह से मेहनत कर रहे भाजपाई बीती रात भी सोए नहीं। पूरी रात बैठकों से लेकर कार्यकर्ताओं की मान-मनुहार का दौर चला तो टेलीफोन, मोबाइल संदेश और मेल का भी सहारा लिया गया। इस कसरत में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुटे रहे।


रैली में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ता
रैली में वरिष्ठ नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह, एसके शर्मा, राजेश चौधरी, लक्ष्मीनारायण, ओमप्रकाश सिंह, चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, संजय गोविल, राजेश पिंटू, नट्टू पंडित, विजय शर्मा, बृज क्षेत्र अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुकेश खंडेलवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, अनुराग चतुर्वेदी, अंकित चतुर्वेदी, यशराज चतुर्वेदी, अभिनव आजाद, कौशल बंसल, दीपू पहलवान, राधावल्लभ चतुर्वेदी, यशपाल चौहान, शिवकुमार रावत, धर्मेश तिवारी, गगन निषाद, वैभव अग्रवाल, सागर सोनी, मोहित अग्रवाल, आकाश वर्मा, राजा फारुकी, आकाश चौधरी, अनीस खान, अयोध्यानाथ चतुर्वेदी, दीपक, गौरव गुप्ता, अमित धमीजा, भोला चौधरी, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री हरीओम शर्मा, चौधरी राजवीर सिंह, बृजमोहन सैनी, विष्णुदास अग्रवाल, यतीश चौधरी, संजय धनगर, धर्मेन्द्र अग्रवाल, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, हेमंत अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
-------------------
शहर में इन स्थानों से रवाना हुए वाहन
होलीगेट, डीगगेट, भरतपुरगेट, कृष्णानगर, महोली रोड, वृंदावन गेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, धौलीप्याऊ, स्टेट बैंक तिराहा, डैंपियर नगर, बीएन पोद्धार, सदर, बंगालीघाट, सोंख रोड, महाविद्या कालोनी, मसानी, जयसिंहपुरा।


महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था
मथुरा। जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने बताया कि रैली में महिलाओं को ले जाने के लिए अलग बसों की व्यवस्था की गई थी।
30 घंटे में तैयार हुए 9 हजार पैकेट
आगरा में हुई शंखनाद रैली के लिए मथुरा में भोजन के पैकेट तैयार करवाए गए। इन लंच बॉक्स में पूड़ी-सब्जी के अलावा अचार, मुंह मीठा करने के लिए पेठे का भी इंतजाम किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सब्जी मंडी के चबूतरों पर तैयार किए जा रहे इन लंच बॉक्स के लिए एक दिन पहले तंबू ताना गया। हलवाई विष्णु कचौड़ी वाले ने बताया कि इस कार्य के लिए 40 लोगों का जत्था लगाया गया। लगातार 30 घंटे की मशक्कत के बाद 9 हजार पैकेट तैयार करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें