फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासी के गांव बरचावली में फायरिंग, पथराव

Wed, 23 Oct 2013 05:37 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। थाना क्षेत्र के गांव बरचावली में पंचायत के लिए हत्यारोपी को बुलाने गए युवकों की पिटाई और फायरिंग से आक्रोश भड़क गया। इस दौरान हत्यारोपी के परिवारीजनों और ग्रामीणों में जमकर पथराव हुआ। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को तितर-बितर कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव बरचावली में 16 अगस्त को रामवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में रामवती की पुत्रवधु सुषमा, पुत्रवधु का प्रेमी योगेश और महेंद्र को नामजद किया गया। जिसमें पुलिस ने सुषमा और योगेश को जेल भेज दिया। मृतका रामवती के पुत्र अमरचंद का आरोप है कि हत्यारोपी महेंद्र और उसके परिवारीजन राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर मंगलवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया गया।
शाम करीब तीन बजे पंचायत में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पंचायत ने आरोपी को कई बार बुलाया लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद पंचायत ने नंदकिशोर और प्रमोद को मुकेश को बुलाने के लिए भेजा। मुकेश और उसके परिवारीजनों ने युवकों की पिटाई दी। पिटाई होते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस पर मुकेश ने तमंचे से फायर कर दिया। सूचना पर पंचायत के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव में नंदकिशोर, भूदेव, जमुना, झुन्नी, प्रमोद, रोहताश आदि घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान हत्यारोपी मुकेश भाग गया। पुलिस ने मुकेश के पिता डालू को हिरासत में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें