फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ग्रामीण शिक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध’

Fri, 11 Oct 2013 05:37 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/छाता। प्रदेश के परिवहन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव ने कहा है कि सरकार ग्रामीण शिक्षा के उच्चीकरण के साथ ही किसानों की समृद्धि के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। लैपटॉप वितरण इसी कड़ी का हिस्सा है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री यादव चौमुहां ब्लाक के गांव सैनवा में 51.98 लाख की लागत से बने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लैपटाप मिलने के बाद देहात और शहरी क्षेत्र का युवा पूरी दुनियां से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए किसान दुर्घटना बीमा की राशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख की है। सिंचाई के लिए नहरों से नि:शुल्क पानी की व्यवस्था की है।
सपा के लोकसभा प्रत्याशी चंदन सिंह ने कहा कि सरकार जन-जन की भावनाओं का ध्यान रखकर नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर डीएम विशाल चौहान, सीडीओ एनके पालीवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें