फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर को दी थी दो लाख की सुपारी

Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन में सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के भाई प्रॉपर्टी डीलर बांचे लाला को गोली मारने के लिए दो लाख की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्त में लिया है।
गोवर्धन निवासी बांचे लाला प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं और उनके भाई केके अग्रवाल सपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। बांचेलाला को 17 सितंबर को गोवर्धन में गोली मार दी गई थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जमीन की डील के रुपये हड़पने की साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया था। इसके लिए मुख्य आरोपी गांव पैठा निवासी मदन ने दो शूटरों को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। एक मुठभेड़ में मास्टर माइंड मदन, हरप्रसाद, जयपाल, ब्रजलाल व रूपकिशोर को मड़ौरा बंबा के पास से दबोच लिया। इसके बाद खेमचंद को परिक्रमा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियाें से एक तमंचा मय कारतूस, एक एसबीबीएल गन 12 बोर, तीन चाकू एवं 13,500 रुपये बरामद किए। वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कार एवं बाइक भी बरामद कर ली। इस घटना के चार अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मदन और उसके अन्य साथियों ने पिछले दिनों गांव पैठा में बांचेलाला को एक जमीन दिखाई। पसंद आने पर बांचेलाला ने डील के मुताबिक साढ़े 37 लाख रुपये मदन को दे दिए। जब वह कब्जा लेने पहुंचा तो पता चला कि यह जमीन और कागजात किसी और व्यक्ति के नाम पर हैं। यह पता लगते ही बांचेलाला ने गांव पैठा में पंचायत बुलवा ली। पंचायत ने मदन समेत जमीन बिक्री में शामिल अन्य लोगों को बांचेलाला के पैसे वापस करने के निर्देश दिए गए। इस मामले में गोवर्धन से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने वाली शकुंतला शर्मा के पति खेमचंद ने मदन और उसके साथियों सिकंदरा, आगरा निवासी हरप्रसाद, छोटा बैलारा कुम्हेर भरतपुर निवासी रूपकिशोर, पैठा गोवर्धन निवासी खुशीराम से बांचेलाला को रास्ते से हटाने की सलाह दी। बताया गया कि खेमचंद की बांचेलाला से किसी बात को लेकर पहले से ही अनबन चल रही है। इस पर मदन ने बांचेलाला को मारने के लिए शूटर पैठा गोवर्धन निवासी जयपाल एवं ब्रजलाल को दो लाख रुपये की सुपारी दी।
17 सितंबर को मदन, जयपाल एवं ब्रजलाल एक बाइक पर सवार होकर आए और बांचेलाला को गोली मार दी। उनके पीछे बोलेरो कार में सवार होकर अन्य आरोपी चल रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक गिर जाने पर बोलेरो सवार साथियों ने इन सभी को भी गाड़ी में बैठा लिया और भाग गए।

शूटर्स को मारने की थी योजना
घटना के खुलासे में देर हो जाती तो घटना को अंजाम देने वाले शूटर भी जिंदा नहीं बचते। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना पर परदा डालने के लिए मदन और साथियों ने घटना में शामिल शूटर जयपाल एवं बृजलाल को मारने की योजना बना ली थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते वह योजना को अमलीजामा नहीं पहना सके।

पूर्व में भी दी गई थी सुपारी
मथुरा ब्यूरो। मदन और साथियो ने बांचेलाला को मरवाने के लिए पूर्व में एक अन्य सुपारी किलर से संपर्क किया था। इनके नाकाम रहने के बाद जयपाल एवं बृजलाल को सुपारी दी गई।
विज्ञापन

------------
गुमराह करने के चक्कर में धरा गया मदन
बांचेलाला गोलीकांड के बाद पुलिस आरोपियों की सुरागकशी में लगी थी। पैठा गांव में दबिश दी जा रही थीं। इस दौरान घटना के मास्टर माइंड मदन ने स्वयं एसपी सिटी ओमवीर सिंह को फोन कर अपने को निर्दोष बताया और अपनी लोकेशन धौलपुर में बताई। यही नहीं गांव के ही महेंद्र को बुरी तरह पीटा और अपने ही खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के एवज में पांच हजार रुपये भी दिए। बेवजह फोन आने पर पुलिस सतर्क हो गई और सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें