फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूटकर भागते तीन बदमाश दबोचे

Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/जैंत। जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे के निकट ट्रैक्टर लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया गया। उनके कब्जे से एक लूट की बाइक, दर्जनों कार्तूस और तीन तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन

थाना नौहझील के गांव आंधेरगढ़ी निवासी धनवीर सिंह ईंटों का कारोबार करता है। गुरुवार सुबह उसके मैसी ट्रैक्टर ट्रॉली में नौहझील स्थित ईंट भट्टा से ईंट लेकर गांव सौंख मगोर्रा निवासी ओमप्रकाश भरतपुर को चला। 4:30 बजे ओमप्रकाश जैंत चौकी क्षेत्र में गांव रॉल माइनर के निकट से गुजर रहा था तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक अड़ा दी और हथियारों के बल पर ट्रैक्टर रुकवा लिया। बदमाशों ने दो फायर कर ओमप्रकाश को डरा दिया और उससे ट्रैक्टर की चाबी छीन ली। इसके बाद उसे बांधकर निकट के खेत में डाल दिया। बदमाशों ने ईंटों से लदी ट्रॉली को खोल दिया और ट्रैक्टर लूटकर भाग गए। ओमप्रकाश ने शोर मचाया तो राहगीर आ गए और जैंत पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी।
इधर, बदमाश ट्रैक्टर लूटकर राल की ओर भागने लगे। पहले गांव भदाल मोड़ पर सामने से आ रही बस को टक्कर मारी। इसके बाद राल के प्रधान ब्रिजेंद्र के भाई ईश्वर की बाइक में भी टक्कर मार दी। ईश्वर ने इसकी सूचना गांव में भाई व अन्य लोगों को दी और बदमाश होने का शक जताकर शोर मचा दिया। बिजेंद्र व अन्य लोगों ने भागते बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश लूटे ट्रैक्टर और बाइक को छोड़कर भाग लिए। ग्रामीणों ने भागते बदमाशों को दबोच लिया तभी जैंत पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने बदमाशों की पिटाई कर जैंत पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में चौमुंहा निवासी हरीओम, हाथिया निवासी अमरनाथ और बाजना परखम निवासी पवन हैं। सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह दंगा नियंत्रक वाहन व एसओ गोविंदनगर, छाता व वृंदावन कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों में कुछ तकरार भी हुई। बाद में बदमाशों को पकड़कर जैंत चौकी लाया गया। मामले में ओमप्रकाश ने जैंत चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राया, यमुनापार, छाता में लूट कबूली
मथुरा। ट्रैक्टर लूट के मामले में पकड़े गए तीनों लुटेरे पहले भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने थाना राया, यमुनापार तथा छाता में बाइक लूट की घटनाएं स्वीकार की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें