फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूड ऑयल चोरी में दो नामजदों का समर्पण

Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गुजरात के सलाया से मथुरा रिफाइनरी के लिए क्रूड पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में नामजद दो लोगों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इधर प्रमुख आरोपी मुकेश ठाकुर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए गए हैं।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव सौनोंठ से गुजरात सलाया से मथुरा रिफाइनरी आने वाली कच्चे तेल की पाइप लाइन गुजर रही है। इसमेें किलोमीटर संख्या 794.5 पर फ्लैंच वाल्व फिट कर तेल चोरी किया जा रहा था। मामले में मथुरा रिफाइनरी के पाइप लाइन डिवीजन के चीफ इंजीनियर ई हक ने गांव सौनाेंठ निवासी मुकेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर, थाना फरह के गांव नगला अबुआ के धर्मेन्द्र व कलुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में सुभाष ठाकुर पूर्व में सरेंडर कर चुका है। 27 जून को गांव नगला अबुआ फरह निवासी व खेत स्वामी धर्मेन्द्र और क लुआ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि तेल चोरी के प्रमुख आरोपी मुकेश ठाकुर के गैर जमानती वारंट जारी कराए गए हैं। उसे पकड़ने के लिए मगोर्रा पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें