फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिनी कुंड सम्मेलन स्थगित

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। हथिनीकुंड पर 21 जून को प्रस्तावित सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी धर्मनगरी के एक निजी स्थल पर रविवार को यमुना रक्षक दल एवं भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने दी।
विज्ञापन

संत ने हरियाणा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हरियाणा सरकार उत्तर प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है। हथिनीकुंड में जब बरसात का पानी अधिक होता है, तो गेट खोल दिए जाते हैं। वैसे हमेशा गेटों को बंद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की अगली तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।
इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार यमुना भक्त और किसानों के शांतिप्रिय आंदोलन को कमजोरी न समझे। अगर बरसात के बाद समझौते के अनुसार हथिनीकुंड से यमुना जल नहीं छोड़ा गया, तो किसान उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर पूर्व आईएएस देवदत्त शर्मा को राष्ट्रीय सलाहकार बनाया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राकेश यादव, डा. अशोक अग्रवाल, रमेश सिसौदिया, तुलसी स्वामी, श्रीदास, भगवानदास चौधरी, महीपाल वर्मा, आरपी सिंह, सत्यपाल, ठाकुर चकलेश्वर सिंह, वंदना, विष्णुप्रिया आदि उपस्थित थे।

केशीघाट पर सम्मेलन पांच को
संत जयकृष्णदास ने कहा कि पांच जुलाई को वृंदावन के केशीघाट पर एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें गांव-गांव जाकर समितियां बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें