मथुरा/टैंटीगांव। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार दौड़ रही कार पीछे से कैंटर में टकरा गई। हादसे में कार सवार चार पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक व्यापारी की मौत हो गई।
बुलंदशहर के कस्बा गुलावटी निवासी पशु व्यापारी निजाम, सोएब, शब्बीर और हाफिज शनिवार तड़के तीन बजे मथुरा के लिए चले थे। लक्ष्मीनगर में लगने वाली पशु पैंठ में उनको पहुंचना था। 3:30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 84 स्थित गांव नगला मोजी के निकट कार सामने चल रहे कैंटर में जा टकराई। कार कैंटर के बीच में बुरी तरह फंस गई और दूर तक घिसटती गई। जब तक कैंटर रुका कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चारों व्यापारियों को एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस से नोएडा के कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया गया। हास्पिटल में उपचार के दौरान निजाम की मौत हो गई।