फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन-राधाकुंड पंचायत का जल्द विस्तार

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन और राधाकुंड पंचायतों का जल्द ही विस्तार होगा। 21 किलोमीटर के दायरे के गांवों को इन पंचायतों में शामिल करने की तैयारी है। परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाली सभी गांव सभाओं को इनमें रखा जाएगा। तहसील की टीम जल्द ही सीमा विस्तार प्रस्ताव सौंप देगी।
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर गंदगी, पेयजल और अन्य समस्याएं परिक्रमार्थियों का कड़ा इम्तिहान लेती नजर आती हैं। इन समस्याओं को दूर करने में गोवर्धन और राधाकुंड नगर पंचायतें नाकाम रही हैं। इसका बड़ा कारण इन पंचायतों के पास सीमित संसाधन होना है वहीं परिक्रमा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा ग्राम पंचायतों के अधीन भी नहीं आता है। अव्यवस्था होने पर सभी पंचायतें अपनी-अपनी सीमाओं का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लेती हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में गोवर्धन और राधाकुंड भी शामिल हैं। ऐसे में यहां सभी व्यवस्थाएं सुचारु करने का दबाव है। इसी के चलते गोवर्धन और राधाकुंड नगर पंचायतों का विस्तार की तैयारी है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाली गांव सभाओं को दोनों पंचायतों से जोड़ा जाएगा। ताकि इनमें व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय की जा सके।
विज्ञापन

-----------
ये गांव होंगे पंचायतों में शामिल
गोवर्धन नगर पंचायत में गोरवा, ब्राहणान, सकीतरा, गोरवा में नगला सेऊ, आन्यौर, भीमनगर, जतीपुरा, महमदपुर आंशिक, जमुनावता आंशिक। राधाकुंड नगर पंचायत में नई आबादी वाला क्षेत्र और सांखी का नगला।
--------------
भविष्य में बन सकती है नगर पालिका
मथुरा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गोवर्धन में श्रायन बोर्ड के गठन की मांग उठ रही है। यही नहीं यहां व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन गोवर्धन और राधाकुंड नगर पंचायत का एकीकरण कर इसे नगर पालिका बनाने पर विचार कर रहा है। वर्तमान में दोनों नगर पंचायतों का सीमा विस्तार भी इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। ताकि नगर पालिका बनने के समय भू अधिग्रहण न करना पड़े।
विज्ञापन

................
गोवर्धन और राधाकुंड नगर पंचायत के सीमा विस्तार के प्रयास शुरू हो गए हैं। तहसील की टीम जल्द ही सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर लेगी।
-हवलदार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें