फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर साधु की हत्या

Tue, 12 Mar 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव/मथुरा। सैंचरी घाट स्थित आश्रम पर रविवार की रात नशा करने के बाद हुए झगड़े में युवक ने साधु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। विरोध करने पर एक अन्य ग्रामीण को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर, हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अरतौनी निवासी ओंकार सिंह (50) साधु हो गए थे और दौलतपुर गांव के समीप यमुना किनारे टीले पर बने सैंचरी आश्रम में रहते थे। बताया गया कि रविवार रात को साधु ओंकार के साथ हथकौली निवासी रमण बिहारी और कठैला (नगला वली) निवासी सुरेश भी थे। रात में आश्रम पर नशा किया गया। इसके बाद सुरेश और ओंकार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुरेश ने ओंकार सिंह पर चाकू से ताबड़ तोड़ प्रहार किए। इस दौरान ओंकार की मौके पर ही मौत हो गई। रमण बिहारी ने विरोध किया तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। हत्या के बाद साधु के शव को वहां से नीचे फेंक दिया।
आश्रम के आसपास के लोगों ने घटनाक्रम की सूचना बलदेव पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी सुरेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। वहीं साधु के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल रमण बिहारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सुरेश का कुछ समय पहले भी साधु ओंकार सिंह के साथ झगड़ा हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें