फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगा पालिका का ब्योरा

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। जनता को नगर पालिका के विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर पालिका वृंदावन द्वारा ई-गर्वनेंस योजना लागू की जा रही है। इस योजना के क्रियान्वयन के बाद अधिकांश विभाग आनलाइन हो जाएंगे। इससे लोग पालिका में अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ ही अपने बिलों का भुगतान भी आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन

आम आदमी अब एक क्लिक पर पालिका का सारा ब्योरा प्राप्त कर सकेगा। वृंदावन नगर पालिका द्वारा ई-गर्वनेंस योजना लागू की जा रही है। जिसमें पालिका की वेबसाइट बनाकर कंप्यूटरों में इसके लिए सॉफ्टवेयर लोड किए जाएंगे। ई-गर्वनेंस के तहत लोग घर बैठे अपने जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, जलकर, सीवरकर और भवन कर की वर्तमान स्थिति को देखकर उनकी जमा रसीद भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा लोग अपने बकाया, पालिका द्वारा विकास कार्यों, टेंडरों आदि की जानकारी भी आनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
13वें वित्त आयोग के अंतर्गत ई-गर्वंनेस योजना लागू करने के बाद पालिका के कर्मचारियों को भी ट्रेंड किया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी नगर पालिका की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में पास किया जा चुका है। इस योजना के लागू करने में पालिका प्रशासन के करीब चार लाख रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश गौतम
पालिकाध्यक्ष, वृंदावन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें