फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला चंद्रभान में युवक ने की आत्महत्या

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगला चंद्रभान गांव में युवक ने शनिवार रात फं ासी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, युवक पत्नी के हादसे में हाथ-पैर कटने से दुखी और तनाव में था।
विज्ञापन

नगला चंद्रभान निवासी ज्ञान सिंह (21) पुत्र हरप्रसाद शनिवार की रात अपने कमरे में सोया था। परिजनों के अनुसार, रात दस बजे के आसपास उसके ससुराल से फोन आया था। देर रात को उसके कमरे से सिसकने की आवाज आती रही। रात तीन बजे के करीब परिवारीजनों ने कमरे में झांका तो ज्ञान सिंह पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के पिता हरप्रसाद ने बताया कि दो माह पूर्व ज्ञान सिंह की पत्नी पूजा अपने मायके हाथरस ट्रेन से जा रही थी। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पटरी पर जा गिरी। उसका एक हाथ और पैर कट गए। इसके चलते ज्ञान सिंह खासा परेशान रहता था। शनिवार की रात ससुरालीजनों ने फोन आने पर वह और परेशान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें