फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के दो कमांडेंट, परिजनों से लूटपाट

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/छाता। छाता कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात हाईवे पर लुटेरों ने फिर कहर बरपाया। गुड़गांव में पासिंग आउट परेड से लौट रहे सीआरपीएफ के दो कमांडेंट और उनके परिजनों की स्कार्पियो को जबरन रोका। सभी आठ लोगों को सड़क पर उतारकर पिटाई की। पर्स, मोबाइल, लैपटॉप, सोने की जंजीरें और स्कार्पियो लूट ली। पुलिस ने पलवल के पास मुठभेड़ में तीन लुटेरों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के गांव अमृतपुर निवासी नरेंद्र सिंह और उनके भाई धर्मेंद्र सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। धर्मेंद्र ने हाल ही में सीआरपीएफ का एग्जाम पास किया है। गत दिनों गुड़गांव में उनकी पासिंग आउट परेड थी। नरेंद्र अन्य परिजनों, जीएलए कॉलेज से बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता पराग सिंह, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप भी इस मौके पर गुड़गांव पहुंचे।
रविवार रात को सभी आठ लोग स्कार्पियो नंबर यूपी 76 एल 2271 से फर्रुखाबाद जा रहे थे। रात 3:20 बजे हाइवे पर शुगर मिल के पास टाटा 407 सवार करीब 12 नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा ली। हथियारों के बल पर सभी को नीचे उतारा। सभी की पिटाई की और मोबाइल, पर्स, सोने की जंजीर लूट लिये।
विज्ञापन

जाते में लुटेरे स्कार्पियो में प्रदीप एवं कमांडेंट धर्मेंद्र को भी अगवा कर ले गए। हालांकि आगे जाकर कोसीकलां के गांव बुखरारी के निकट दोनों को हाथ-पैर बांधकर धान के खेत में उतार दिया।
धर्मेंद्र के साथियों ने छाता कोतवाली में पहुंचकर लूट की सूचना दी। तड़के चार बजे से सीओ छाता अम्बेश चंद्र त्यागी फोर्स के साथ बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। पलवल के थाना हसनपुर के जंगल में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोच लिये गए हैं। उनके पास से लूटी गई स्कार्पियो और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। बदमाशों की टाटा 407 भी पुलिस ने सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश हरियाणा के मेव अम्बू गैंग के हैं। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें