फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक में भिड़ंत, दो की मौत

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गांव जचौंदा के निकट आमने-सामने हुई ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और मृतकों को आधे घंटे में खींच कर ट्रक से निकाला जा सका।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर जनपद के कस्बा डीग के गांव काॅंडेर निवासी नवाब सिंह का पुत्र शिवाजी (18) गोवर्धन स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर कोर्स कर रहा था। इसके लिए वह रोजाना गांव से बाइक से आता था। बुधवार को गांव के ज्ञानी सिंह का पुत्र सरोज कुमार (40) को मथुरा में कुछ काम था। वह मथुरा आने को शिवाजी के साथ बाइक पर गोवर्धन आ गया। वहां से दोनों बाइक से 12:30 बजे मथुरा आने लगे। रास्ते में गांव जचौंदा स्थित पेट्रोल पंप के निकट दोनों बाइक पर तेजी से आ रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में काफी अंदर तक घुस गई। घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। राहगीरों ने आधे घंटे की मशक्कत कर ट्रक में से दोनों के शव और बाइक को निकाला और गोवर्धन पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना के चलते मार्ग पर जाम लग गया। गोवर्धन पुलिस ने ट्रक को हटवाया और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें