फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार भाइयों से 4.70 लाख लूटे

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाइवे थाना क्षेत्र में भरतपुर रोड पर तीन पल्सर बाइक सवारों ने दो स्वर्णकार भाइयों से 4.70 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने दोनों भाइयों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव धनगांव निवासी संजय व महेंद्र की भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहे पर सराफ की दुकान है। बुधवार सायं साढ़े छह बजे दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। उनके पास करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण व बीस हजार रुपये नगद बैग में रखे थे। महेंद्र बाइक पर थैला पकड़े बैठा था। दोनों जैसे ही चौराहे से निकले, तीन पल्सर सवार छह बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। थोड़ी दूर पहुंचने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों को चलती बाइक में लात मार कर गिरा दिया। इस दौरान लुटेरों ने उनसे थैला छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने जेवर व नगदी से भरे थैले को लूट लिया और भरतपुर की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी राजू बाबू सिंह, सीओ रिफाइनरी वंशराज यादव, थानाध्यक्ष सतीश चंद्र त्यागी मौके पर पहुंच गए। लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन हमेशा की तरह कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें