फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रेलवे टावर वैगन टकराए, तीन गंभीर

Sun, 23 Sep 2012 12:00 PM IST
Mathura
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ओएचई के तार बदलने के दौरान दो रेलवे टावर वैैगनों में भिड़ंत हो गई। इससे लाइन पर कार्य कर रहे तीन कर्मचारी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे पलवल के निकट रुंधी रेलवे स्टेशन पर ओएचई के तार बदलने का कार्य चल रहा था। इसमें मथुरा और कोसीकलां के रेलवे टावर वैगन का उपयोग किया जा रहा था। बताया जाता है कि कोसीकलां की टावर वैगन पर ड्राइवर न होने के कारण उनका संचालन तकनीकी कर्मचारी द्वारा कराया जा रहा था। इसी दौरान कोसीकलां की रेलवे टावर वैगन मथुरा की टावर वैगन से जा टकराई। दोनाें की भिड़ंत में मौके पर कार्य कर रहे आगरा के तीन कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। इसमें श्याम सुंदर, कन्हैया और भजनी शामिल हैं।
इनमें से श्याम सुंदर सहित दो घायल कर्मचारियों को तत्काल ही उपचार के लिए दिल्ली के केंद्रीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीसरे कर्मचारी को घटना स्थल के निकटवर्ती पलवल स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। श्याम सुंदर की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे प्रशासन इस घटना को दबाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘शनिवार को दोपहर में ओएचई पर ब्रेक डाउन दिया गया था, लेकिन किसी हादसे की जानकारी उन्हें नहीं है। इस संदर्भ में जानकारी की जा रही है’
- केजी गोस्वामी, एरिया मैनेजर मथुरा रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें