मथुरा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत् जनपद में 10 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोले गए हैं। यह विद्यालय उन जगहाें पर खोले गए है, जहां पांच किलोमीटर के दायरे में एडेड या राजकीय र्हाई स्कूल या इंटरमीडिएट कालेज नहीं हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या अब तक 160 तक पहुंच चुकी है।
गांव के बालक , बालिकाआें की सुविधा के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हाल ही में जनपद में 10 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलेे गए है। इनमें राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय सांचौली, राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालयाें तुमौला, राजकीय उ.मा. विद्यालयाें स्यारहा, राजकीय उ.मा. विद्यालय दघैटा, राजकीय विद्यालय भदाया गंगाधर, राजकीय उ.मा. विद्यालय लोहगढ़, राजकीय उ मा विद्यालय भद्रवन, राजकीय उ मा विद्यालय विड़ावली, राजकीय उ.मा. विद्यालय भैंसा और राजकीय उ.मा. विद्यालय बछगांव आदि शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा की सर्वभौमिक ता के उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह विद्यालय खोले गए हैं। इन विद्यालयाें में नाैंवी और दसवी के छात्र-छात्राएं सभी विषय पढ़ सकेंगे। इन विद्यालयाें में एक प्रधानाचार्य और पांच शिक्षक बच्चाें को अध्ययन कराएंगे। लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम आदि की सुविधा बच्चाें को मुहैया कराई जाएंगी। इस समय इन विद्यालयाें में दो टीचर बच्चाें को पढ़ा रहे हैं। यह सभी टीचर राजकीय बालिका और राजकीय इंटर कालेज से संबद्ध कि ए गए हैं। इन शिक्षकों की तैनाती तब तक रहेगी जब तक इन विद्यालयाें के लिए नये अध्यापक नियुक्त न कर दिए जाएं। अभी तक इन विद्यालयाें में 160 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं।