फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षा : पूर्व मध्यमा में 95 प्रतिशत छात्रों को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम शुक्रवार शाम को घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस वर्ष के परिणामों में मथुरा जनपद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड ने शुक्रवार शाम चार बजे परिणाम घोषित किया। इसमें मथुरा जिले में पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के 95 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। पूर्व-मध्यमा कक्षा 10 के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां लगभग 95 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। उत्तर-मध्यमा कक्षा 12 के समकक्ष इस परीक्षा में मथुरा का परीक्षा परिणाम लगभग 93 प्रतिशत रहा। इस वर्ष मथुरा जिले से कुल 1,020 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें पूर्व-मध्यमा (द्वितीय) में लगभग 650 विद्यार्थी एवं उत्तर-मध्यमा में लगभग 370 विद्यार्थी ने सफलता प्राप्त की। मथुरा के 23 माध्यमित संस्कृत विद्यालयों में परिणाम घोषित होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों का मानना है कि इस बार के बेहतर परिणामों से आगामी सत्र में संस्कृत विद्यालयों में दाखिलों की संख्या में और इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें