फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे बाद मिली भाजयुमो नेता को रिहाई

Sun, 23 Apr 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
BJP LOGO
विज्ञापन
रात भर पुलिस कस्टडी में रहे भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद को नौ घंटे बाद रिहाई मिल सकी। यह भी तब संभव हुआ जब बात प्रदेश संगठन तक पहुंच गई। तब स्थानीय नेता सक्रिय हुए। तड़के पौने तीन बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने थाना यमुनापार पर पहुंचकर जमानत मंजूर की।
विज्ञापन


शनिवार की शाम एसएसपी के कैंप कार्यालय पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में भाजपाई पहुंचे थे। उन्होंने वृंदावन में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मेघश्याम गौतम से मारपीट के मामले में दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बातचीत के बीच बहस हो गई। नाराज एसएसपी ने कुंवर सिंह निषाद को सदर थाने भिजवा दिया।

छह बजे पुलिस कस्टडी में लिए गए भाजयुमो नेता को थाने पर भीड़ बढ़ते देख रात 10:30 बजे थाना जमुनापार ले जाया गया। हालांकि इस बीच जिला भाजपा का कोई भी पदाधिकारी यहां नहीं पहुंचा। लखनऊ तक फोन खटके तो आधी रात को जिला पदाधिकारी दौड़े और भाजयुमो नेता की शांतिभंग में थाने पर ही जमानत कराई गई।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में रोष
विगत दिनों के घटनाक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। पुलिस के प्रति ही नहीं जिला पदाधिकारियों के प्रति भी। सवाल स्थिति बिगड़ने के स्तर तक मामला पहुंचने देने को लेकर अधिक उठ रहे हैं। वैसे विगत तीन दिन में लगातार घटनाएं हो गई हैं। पहले भाजपा नेताओं से एसएसपी का कैंप कार्यालय पर नहीं मिलना। दूसरा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मेघश्याम गौतम से मारपीट का मामला और फिर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री के साथ का घटनाक्रम। कार्यकर्ताओं में रोष है लेकिन फिलहाल कोई सामने आकर बोलने को तैयार नहीं है।

एक चौकी प्रभारी निलंबित, दूसरा लाइन हाजिर
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मेघश्याम गौतम से मारपीट के मामले में एसएसपी मोहित गुप्ता ने केशवधाम चौकी प्रभारी पवन अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है। एसएसपी के पीआरओ अजय यादव ने बताया कि रमणरेती चौकी प्रभारी राजकुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें