फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम में 9.91 लाख् का गोलमाल

Tue, 13 Jan 2015 12:43 AM IST
अजय ख्ांडेलवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित जननी सुरक्षा योजना में नियमों को ताक पर रखकर लाभार्थियों के भुगतान का मामला सामने आया है। गड़बड़ी की आशंका पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण देने को कहा है। एनआरएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण अंचल में संस्थागत प्रसव पर महिला लाभार्थी को 1400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। शासन का स्पष्ट निर्देश हैं कि धनराशि लाभार्थी के खाते में जमा की जाए। जनपद में इस आदेश को दरकिनार कर 708 लाभार्थियों को नकद भुगतान कर दिया गया है। मामला संज्ञान में आते ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोषी अधिकारियों से जबाव तलब किया गया है।


नौहझील, चौमुंहा, मांट में सर्वाधिक भुगतान
जननी सुरक्षा योजना के तहत नौहझील में सर्वाधिक 449 लाभार्थियों को नगद भुगतान किया गया है। इसके अलावा चौमुहां में 137, मांट में 86, बरसाना में 22 के अलावा गोवर्धन, बलदेव, राल, फरह, छाता, सोनई में कुल 708 लाभार्थियों को नियमों के विरुद्ध नकद भुगतान किया गया है।
विज्ञापन




‘हमारे संज्ञान में मामला आते ही सभी सामुदायिक चिकित्सा प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।’
डा. बीएस यादव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा


‘चालू वित्तीय वर्ष में ये मामला पकड़ में आया है। यह गाइड लाइन के विपरीत है और गंभीर मामला है। हमने अपने सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मंागी है। इसके बाद सारा मामला मिशन निदेशक के समक्ष रख दिया जाएगा।’
विज्ञापन


संजय सिहोरिया
जिला कार्यक्रम प्रबंधक
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें