विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। यह सभी शिक्षक नौहझील ब्लॉक के हैं। बीएसए को लगातार इस संबंध में शिकायत मिल रही थी।
बीएसए मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को प्रमोद कुमार वर्मा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला बुर्ज, ब्रजेश कुमार सहायक अध्यापक बाघर्रा, सुनीता गुप्ता प्रधानाध्यापिका जूनियर हाईस्कूल सुरीर-द्वितीय, अमित कुमार सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल बिधौनी, उदय सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बरौठ द्वितीय, मीनाक्षी दीक्षित सहायक अध्यापक बरौठ प्रथम, कविता बंसल सहायक अध्यापक नौहझील, योगेंद्र सिंह सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल हमजापुर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर विद्यालय न जाने पर शिक्षिका शशिबाला को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।