फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत पुलिस व एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। इनके कब्जे से 54 किलो 98 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयोग में लाई गईं दो कार, 5 ट्रॉली बैग, 9 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

तस्कर ओडिशा से ट्रॉली बैग में गांजा लाकर अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद और आगरा में बेचते थे।
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि चौमुहां के जाटव मोहल्ला में मरघट के मैदान के पास से अवैध गांजे के साथ एक महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी रितिक, संदीप व नंदू सिंह, आगरा के एत्माद्दौला, हाल निवासी फिरोजाबाद के टूंडला स्थित गणेश नगर प्रवीन कुमार, मथुरा के बलदेव के गांव दघैंटा निवासी हरपाल उर्फ बंटी, जमुनापार के लोहवन बगीचा निवासी वेदव्यास, अलीगढ़ के इगलास के गांव नया बांस निवासी पुष्पेंद्र उर्फ लाला व जबलपुर निवासी रीना शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संदीप, रितिक, नंदू सिंह व रीना जबलपुर की रहने वाली हैं। ये ट्राॅली बैगों में भरकर गांजा ट्रेन से मथुरा स्टेशन पर लाते थे। इसके बाद हरपाल, पुष्पेंद्र, वेद व्यास व प्रवीण अपने-अपने जिलों में गांजे को फुटकर में 10,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से लोगों को बेचते थे। संदीप, नंदू सिंह व रीना के मोबाइल फोन को चेक किया तो इनके पास से ओडिसा और रायपुर स्टेशन से मथुरा जंक्शन की 28 अक्तूबर 24 की टिकट मिली है। बताया कि आने-जाने का खर्चा हरपाल उठाता था। उसके मोबाइल फोन में भी टिकट बुक कराने का ब्यौरा मिला है। वहीं पुष्पेंद्र रुपयों का हिसाब-किताब रखता था। गैंग के सदस्य महिला को साथ में इसलिए रखते थे, ताकि पुलिस शक न करे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अश्वनी कुमार, एसएसआई महावीर सिंह, जय सिंह, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, कपिल कुमार, ज्योत्सना पाराशर, अमरजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें