फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बेटे की आयकर इंस्पेक्टर की नौकरी का मिला नियुक्तिपत्र, खुश था परिवार; फिर मिली ऐसी सूचना...

Sat, 18 Mar 2023 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर चयन होने का बेटा का नियुक्तिपत्र आया तो परिवार में खुशियां छा गईं, लेकिन बाद में जब जानकारी हुई कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में नौकरी के नाम पर ठगी की गई। आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपये वसूल लिए गए। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के दौसा निवासी अशोक कुमार का आरोप है कि सितंबर 2022 में गुरुग्राम निवासी गौरव ने उनकी बेरोजगारी की मजबूरी का लाभ उठाते हुए आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति कराने का वादा किया। इसके एवज में उन्होंने वृंदावन में आकर उनसे पहली पेशगी के तौर पर ढाई लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बीच-बीच में ऑनलाइन के माध्यम से साढ़े छह लाख रुपये ले लिए।

आरोप है कि 20 जनवरी 2023 को जारी नियुक्तिपत्र में नियुक्ति की तारीख 24 जनवरी बताई गई। नियुक्तिपत्र देखकर परिवार में खुशी की लहर थी। आरोप है कि जब 24 जनवरी को वह नौकरी के लिए नियुक्तिपत्र लेकर पहुंचे तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अशोक कुमार ने गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें