वृंदावन। नगर में सामाजिक संस्थाओं ने अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए। इनमें 78 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
सामाजिक संस्था प्रयास ने छटीकरा स्थित हेल्थ केयर सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया। अतुल श्रीवास्तव ने बताया शिविर का शुभारंभ महंत सुतीक्ष्ण दास एवं स्वामी महेशानंद सरस्वती ने किया। सद्भावना ब्लड बैंक एवं मथुरा की टीम ने रक्त संग्रहण किया। अध्यक्ष अभय वशिष्ठ, हेल्थ केयर सेंटर के डॉक्टर उज्ज्वल भरतिया, विवेक आचार्य ने बताया कि शिविर में लगभग 66 लोगों ने रक्तदान किया। उधर रक्तवीर संस्था ने थैलीसीमिया मुक्त मथुरा के संकल्प को अपनाते हुए चार संप्रदाय आश्रम में थैलीसीमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया।
2 महिलाओं सहित 12 लोगों ने रक्तदान किया। लाइफ केयर ब्लड बैंक के सहयोग से लगे शिविर का शुभारंभ महंत ब्रज बिहारी दास महाराज ने किया। संस्थापक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सीमा शर्मा, हरीश शर्मा, श्यामसुंदर, कीर्ति मिश्रा, अजय यादव, हर्ष, राधेलाल शर्मा आदि ने रक्तदान किया। गिरधर शर्मा और बीपी पचौरी ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया। लाइफ केयर ब्लड बैंक के डायरेक्टर राजकुमार बघेल ने बताया कि शिविरों में आया रक्त थैलेसीमिया मरीजों के लिए संजीवनी का कार्य करता है। संवाद