फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूली वैन ने 7 वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव सुथरिया में स्कूल की वैन के चालक ने 7 साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागते चालक को पकड़ने के लिए वैन की खिड़की से बच्ची की मां लटक गई। महिला ने जब गाड़ी की खिड़की नहीं छोड़ी तो चालक ने गाड़ी रोकी और धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुधरिया निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई रविकांत की बेटी परी (7) शनिवार को घर के बाहर खड़ी थी। तभी तेज गति में आई स्कूल की वैन के चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गाड़ी दीवार से टकरा गई। चालक ने गाड़ी को पीछे किया तो पुनः बच्ची के सिर पर पहिया चढ़ गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मां चंचल वैन की खिड़की से लटक गई। चालक काफी दूर तक महिला को खींचकर ले गया, लेकिन महिला ने वैन की खिड़की नहीं छोड़ी।
अंत में चालक ने वैन रोकी और महिला को धक्का देकर भाग गया। इससे महिला घायल हो गई। वैन में स्कूल के छह बच्चे भी बैठे थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रविवार को बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ। सीओ महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वैन को थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें