फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गार्डिंग लाइन टूटकर गिरने से 7 साल का मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। सात वर्षीय प्रिंस हाईटेंशन लाइन के गार्डिंग तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

धौरेरा निवासी प्रिंस अपनी नानी कुसुम के साथ मामा अजय को दुकान से घर ले जा रहा था। तभी बिजली की हाईटेंशन लाइन का गार्डिंग तार टूटकर प्रिंस के ऊपर गिर गया। बच्चा तेज करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। नानी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने डंडे से बच्चे को तार से अलग किया। उन्होंने तुरंत लकड़ी के तख्त पर लिटाकर सीपीआर दिया। इसके बाद उसे रिक्शा से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद प्रिंस को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले जाया गया और फिर आगरा रेफर कर दिया गया। बच्चे के मामा अजय ने बताया कि प्रिंस को होश आ गया है और वह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पागल बाबा बिजलीघर के एसडीओ पंकज शर्मा ने बताया कि 11 हजार केवी की गार्डिंग लाइन टूट गई थी, जिसे बच्चे ने संभवतः पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें