फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच जिलों से आएंगे 67,968 परीक्षार्थी, रिजर्व में रहेंगी 25 रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार पांच जिलों से कुल 67,968 परीक्षार्थी यहां परीक्षा देने पहुंचेंगे। इन्हें परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए 25 रोडवेज बसें रिजर्व में रखी गई हैं।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र ले जाने के लिए बस अड्डों से विशेष रूप से बसें चलाई जाएंगी। यदि भीड़ अधिक हुई तो अतिरिक्त बसों को भी सेवा में लगाया जाएगा। इसके लिए चालक और परिचालकों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को परिवहन निगम की 250 बसें परीक्षार्थियों के लिए लगाई गई हैं। परीक्षा के दौरान हर बस स्टेशन पर कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सुबह से लेकर देर रात तक परीक्षार्थियों को बस सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी बसों के चालक व परिचालकों को जिम्मेदारी दे दी गई है। परीक्षार्थियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

इन पांच जिलों से आएंगे अभ्यर्थी
औरैया, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव और हापुड़ से आने वाले अभ्यर्थी मथुरा जिले में परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए सभी जिलों से बसों के जरिए आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इनके लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें