मथुरा। मंगलवार को देर रात एसएसपी श्लोक कुमार ने तीन थानेदारों समेत 67 पुलिसकर्मी इधर से उधर कर दिए। इसमें मुख्य रूप से थाना कोतवाली के साथ ही बरसाना और सुरीर के थानेदार शामिल हैं। इसके अलावा अन्य निरीक्षक और उप निरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई हैं।
प्रभारी निरीक्षक बरसाना विनोद बाबू मिश्रा को शहर के थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोतवाली में तैनात निरीक्षक देवपाल सिंह पुण्डीर को जागृति सेल का प्रभारी बनाया गया है। थाना मांट में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक चेतराम शर्मा को प्रभारी निरीक्षक बरसाना और बीएसए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय कुमार को थानाध्यक्ष सुरीर बनाया है। थानाध्यक्ष सुरीर अभय कुमार शर्मा को वरिष्ठ उप निरीक्षक वृंदावन की जिम्मेदारी दी गई है। अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार को बीएसए चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा 61 अन्य निरीक्षक और उप निरीक्षकों की तैनाती में भी फेरबदल किया है। उन्हें पुलिस विभाग के विभिन्न सेलों में तैनाती दी गई है। एसएसपी ने स्थानांतरण आदेश जारी कर सभी को तुरंत नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।