मथुरा। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को वृंदावन पब्लिक स्कूल में रोलर हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 24 और 25 अक्तूबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में मथुरा जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल का शुभारंभ वृंदावन पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पुण्य शर्मा, डायरेक्टर डॉ. ओम शर्मा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, जिला स्क्वाश रैकेट संघ के अध्यक्ष लोकेश तोमर और जिला रेसलिंग संघ के अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह ने किया।
जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. दलबीर सिंह कौंतय ने बताया कि ट्रायल में सीनियर महिला वर्ग तथा बालिका वर्ग की टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग में भी विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों का चयन हुआ। ट्रायल में रागिनी, भव्य, पीहू, युवराज, भानु, भविष्य, हिमांक, विकास, दीपक, हेमंत, राहुल और कृष्ण समेत खिलाड़ियों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं की भूमिका शिवम ठाकुर, लोकेश गौतम, देवेश यादव, अभिषेक चौधरी और राहुल कुंतल ने निभाई। एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर हरदेव सिंह ने बताया कि निर्णायक मंडल में नितिन शर्मा, देवेश यादव, योगेश शर्मा, संदीप और मोहित रहे। चयनित खिलाड़ियों के लिए जवाहर इंटर कॉलेज, मथुरा में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए तकनीकी और टीम स्तर पर तैयार किया जाएगा।