फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सॉस और मेयोनीज समेत 6 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
सॉस का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा एवं औष_धि प्रशासन की टीम।
विज्ञापन
मथुरा। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर सीएम कार्यालय ने घटिया सॉस व मेयाेनीज के नमूने लेने के आदेश दिए थे। सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में सॉस और मेयाेनीज समेत अन्य के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सॉस और मेयोनीज के नाम पर मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थ बेचे जाने का मामला अमर उजाला ने उजागर किया था। अभियान चलाकर अमर उजाला ने इस पूरे खेल का राजफाश किया था। खबरों का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को आदेशित किया गया था। सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने गौर केंद्र औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई की।

टीम ने विक्रेताओं से टोमेटो साॅस के दो, मेयोनीज के दो और टोमेटो पल्प और गाजर पल्प का एक-एक नमूना लिया। कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही टीम ने उनके बिल व अन्य अभिलेख भी जांचे। टीम ने भंडारण और साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटिया सॉस और मेयोनीज के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अनब्रांड या खुला सॉस या मेयोनीज न खरीदें। ठेलों पर भी फास्टफूड या अन्य के साथ साॅस का सेवन न करें। अगर करते हैं तो पैक्ड सॉस या ब्रांडेस सॉस ही लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें