फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के पुल में दरार, मथुरा में छह घंटे जाम

Wed, 03 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में यमुना पुल के पिलर में आई दरार के चलते बुधवार को भारी वाहन गोकुल बैराज होकर निकले। भारी वाहनों के औरंगाबाद तिराहे पर होकर निकलने से सुबह से ही तिराहे से यमुनापार थाने तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


स्कूली बसें और एंबुलेंस सहित कई वाहन छह-छह घंटे जाम में फंसे रहे। इससे छात्र-छात्रा न तो सुबह समय से स्कूल पहुंच पाए और न ही छुट्टी के बाद समय से घर पहुंचे। बताया जाता है कि आगरा में यमुना पुल के एक-दो नंबर पिलर में दरार आ गई है, इससे प्रशासन ने पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है।

इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन गोकुल बैराज होकर निकाले जा रहे हैं। भारी वाहनों के आवागमन से क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दिन भर औरंगाबाद तिराहे पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


औरंगाबाद तिराहे पर दिन भर एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के  दर्शन नहीं हुए। लक्ष्मीनगर से टाउनशिप तक का मार्ग छह घंटे में पूरा हो रहा है, जबकि इस मार्ग पर आधा घंटा से एक घंटा समय ही लगता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें