फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 36.38 करोड़ की लागत से बनेंगे 6 नए विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के उद्देश्य से विद्युत निगम जिले में छह नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) बनाएगा। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत इन उपकेंद्रों के निर्माण पर 36.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना पूरी होने के बाद जिले की 60 हजार से अधिक आबादी को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि सभी 6 उप केंद्रों की क्षमता 10-10 एमवीए की होगी। इन क्षेत्रों में लंबे समय से बढ़ते लोड के कारण पुराने उपकेंद्रों पर दबाव बना हुआ है। इससे ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। नए उपकेंद्र बनने के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


यहां बनेंगे नए सब स्टेशन
गांव धनगांव, रान्हेरा, आन्यौर, तिलकागढ़ी, सुनरख बांगर और राल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें