फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूली बच्चों को डायबिटीज से बचाएंगे शिक्षक, 56 अध्यापकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विद्यार्थियों को मधुमेह जैसी बीमारी के प्रति जागरुक करने के लिए शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वाईआरजी मेडिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा सनोफी के सहयोग और बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस किड्स एंड डायबिटीज इन स्कूल कार्यक्रम में 56 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक श्याम सुंदर शर्मा ने अध्यापकों से कहा कि वे स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा दें और बच्चों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें। विशेषज्ञ अनिल चौहान ने शिक्षकों को डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों की पहचान, बचाव के उपाय, संतुलित आहार तथा नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें