फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हीरे जवाहरात से दमके गिरिराजजी को अर्पित किया 56 भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। श्री गिरिराजजी सेवक मंडल परिवार, आगरा के तत्वावधान में श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम में दो दिवसीय श्री गिरिराजजी छप्पन भोग मनोरथ उत्सव का आयोजन हुआ। सोमवार को जैसे ही गिरिराज जी ने सूर्य गरुड़ ध्वजा रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए, पूरा गोवर्धन धाम जय गिरिराज महाराज के जयघोषों से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रातः काल बाल भोग के पश्चात चांदी के कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल एवं मनीषा गोयल ने किया। हरिओम महाराज के मार्गदर्शन में चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल और नीरज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर छप्पन भोग मनोरथ का शुभारंभ किया। 1100 छबरियों में भी भोग अर्पित किया गया। हीरे जवाहरात से अलंकृत आभूषण, चांदी की छड़ी से ठाकुर जी का विशेष शृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। छप्पन भोग दर्शन से पूर्व 501 साधु-संतों की साधु सेवा की गई। इसके बाद विशाल महाप्रसादी का आयोजन हुआ। अंत में शयन आरती के साथ दो दिवसीय आयोजन का भावपूर्ण समापन हुआ।

द्वादश ज्योतिर्लिंग थीम रही आकर्षण का केंद्र

- आयोजन स्थल को द्वादश ज्योतिर्लिंग की दिव्य थीम पर सजाया गया। लगभग 20 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार, झूमरों और कलात्मक सजावट से सुसज्जित रहा। प्रवेश द्वार पर स्थापित विशाल शिवलिंग के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की आराधना की। मुख्य पंडाल में 40 फीट ऊंचे और 50 फीट चौड़े मंच पर ठाकुर जी को विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें