फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 5.45 लाख पशुओं का होगा मुफ्त टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला ने बताया कि 4 सितंबर 2026 तक जिले के 5,45,550 पात्र पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के लिए सभी 10 विकास खंडों में टीमें गठित की गई हैं, जो पशुपालकों के घर-घर जाकर टीकाकरण करेंगी। चार माह से कम आयु के बच्चों और आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
अभियान के दौरान पशुओं की टैगिंग और भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे टीकाकरण टीमों का सहयोग करें और अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें