फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो दूषित पनीर और दो हजार लीटर दूध कराया नष्ट

Tue, 18 Aug 2026 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

त्योहार से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यहां  गांव हुसैनी में एक पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने यहां 1.05 लाख रुपये का 500 किलो दूषित पनीर और 1.25 लाख रुपये का 2000 लीटर दूध नष्ट कराया है।
 
विज्ञापन
पनीर कराया नष्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छाता के थाना शेरगढ़ के गांव हुसैनी में एक पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने यहां 1.05 लाख रुपये का 500 किलो दूषित पनीर और 1.25 लाख रुपये का 2000 लीटर दूध नष्ट कराया है। मौके से मिले अपमिश्रक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान इकाई में स्किम्ड मिल्क पाउडर, 80 किलो रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 20 किलो सोयाबीन, 20 किलो टीनोपाल केमिकल और 12 किलो सोडियम हाइड्रो सल्फेट (रंगकाट) भंडारित मिला। टीम के अनुसार इनका प्रयोग पनीर निर्माण में किए जा रहा था।

टीम ने पनीर के दो, दूध के दो तथा रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन, टीनोपाल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के एक-एक नमूने सहित कुल नौ नमूने लिए हैं। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। वहीं खाद्य कारोबारी सोनू कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार राणा, जितेंद्र सिंह, रीना शर्मा, नेहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें