फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के उत्सव में आधी आबादी ने दिखाया दम

Sun, 12 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
म‌िहहिला वाोटर
विज्ञापन
उत्सव में आधी आबादी ने भी अपना दम दिखाया। शहर में सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की कतार लग गई। देहात अंचल में दोपहर बाद बड़ी संख्या में महिलाएं वोट डालने के लिए पहुंची। यहां घंटों लाइन में लगकर वोट डाले गए।
विज्ञापन


शहर के बीएसए कॉलेज, रमन लाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। बूथ पर वोट डाल कर निकल रही उर्वशी ने बताया उन्होंने जीवन में दूसरी वार मतदान किया है।

बीएसए कॉलेज पर सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान करने पहुंची। इनमें कई अपने पूरे परिवार के साथ आईं। गर्विता अग्रवाल, सुशीला, प्रगति वोट देने के लिए कतार में लगी थीं। इस्लामियां इंटर कॉलेज, जैन आइडियल पब्लिक स्कूल में भी महिलाओं का उत्साह भी देखने लायक था। 
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में महिलाएं वोट करने पहुंची। बलदेव विधानसभा के गांव सिहोरा, तारापुर, लक्ष्मीनगर में सुभाष इंटर कॉलेज, सुखदेवपुर, नगला राना, कारब, मांट विधानसभा के गांव दूधाधारी, पानीगांव, डांगौली केंद्रों पर दोपहर बाद महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी।

दीवानाकलां की शकुंतला, श्यामदेई, महादेवी, तारापुर की कुसमा देवी, राधारानी ने बताया कि पहले घर का जरूरी काम निपटाया उसके बाद वोट डालने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें